आफत की बारिश…..आसमान से मिली राहत तो जमीन पर मचा हाहाकार……. बिलासपुर हुआ जलमग्न….. कलेक्टर,निगम कमिश्नर,सहित राहत टीम मौके पर….. संजय अग्रवाल ने जारी किया अलर्ट…..अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश…..

बिलासपुर- लगातार मूसलधार बारिश से बिलासपुर शहर जलमग्न हो गया है। जगह जगह पानी भरने की बात सामने आ रही है।सामान्य जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया।भरी बारिश के चलते शहर के कई क्षेत्र जिसमें साइंस कॉलेज रोड, जोरापारा, सरकंडा, तारबाहर, तोरवा, मंगला,तालापारा, धान मंडी तोरवा सहित कई रिहायशी इलाकों में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया है। कई घरों और दुकानों में पानी घुसने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।गुरुवार की रात से लगातार हो रही बारिश कहर के साथ साथ आफत में लोग आ गए।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज की सभी बैठकें निरस्त कर अधिकारियों को फील्ड में रहने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम की टीमें जलभराव वाले क्षेत्रों में पंप लगाकर पानी निकालने और राहत कार्य में जुटी हैं।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जलभराव वाले मार्गों और पानी से लबालब रपटों को पार न करें तथा सुरक्षित एवं ऊंचे मार्गों का ही उपयोग करें।

बिलासपुर में बारिश का कहर 3-4 फीट तक जलभराव, घरों में घुसा पानी, कलेक्टर,कमिश्नर कर रहे दौरा……

लगातार हो रहे भारी और मूसलाधार बारिश के कारण शहर के कई इलाके जलमग्न हुए है। आपदा जैसी इस स्थिति को देखते हुए नगर पालिक निगम की टीम सुबह 5 बजे से ही राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है,भारी बारिश में सफाई व्यवस्था और कचरा संग्रहण का कार्य प्रभावित ना हो इसके लिए भी युद्धस्तर पर कार्य जारी है। जल निकासी एवं अन्य राहत कार्यों की माॅनिटरिंग के लिए कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे भी प्रभावित क्षेत्रों का लगातार दौरा कर स्थिति का जायजा लेने में जुटें है।वही कलेक्ट संजय अग्रवाल और निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे सुबह से शहर में हो रही भारी बारिश के बीच जलभराव वाले क्षेत्र में आम जनता से रूबरू होते हुए उनकी समस्याओं को सुनते हुए राहत और बचाव कार्य में लगे हुए है।

Related Articles

Back to top button