बन्दूक की नोक पर दिनदहाड़े कांग्रेसी नेता के यहाँ डकैती,मौके पर आईजी और एसएसपी सहित पुलिस टीम पहुँची

बिलासपुर-बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ दिनदहाड़े कांग्रेसी नेता के यहाँ 8 से 9 लोगों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया है।जिले में आए दिन चोरी की घटना सामने आती है वही अब बिलासपुर के ग्रामीण क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि अब वे दिनदहाड़े डकैती की घटना को अंजाम दिए है।

और क्षेत्र की पुलिस हाँथ पर हाँथ धरे बैठी रह गई। ये पूरा मामला मस्तूरी इलाके के लिमतरा (दर्रीघाट)की है। जहाँ कांग्रेस नेता के घर नकाबपोश डकैतों ने बंदुक अड़ाकर दिनदहाड़े डकैती की घटना को अंजाम दिया है। सूत्रों की माने तो हमलावरों ने बंदुक की नोक पर अलमारी से सोने-चांदी के गहने व नगदी ढाई लाख समेत 5 लाख की संपत्ति लूटकर फरार हो गए।

वही थाने में आराम फरमा रही पुलिस को जब इस घटना की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार दर्रीघाट निवासी टाकेश्वर पटेल कांग्रेस के जिला सचिव हैं। जिनके यहाँ गुरुवार की सुबह करीब 11से 12 बजे के बीच डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है।घटना के समय टाकेश्वर पटेल घर से बाहर थे। उसी समय 8-9 लोग हेलमेट व मास्क लगाए उनके घर पहुंचे और बंदुक दिखाकर महिलाओं को धमकाने लगे।

डकैतों ने महिला के हाथ को रस्सी से बांध दिया और अलमारी खोलकर उसमें रखे सोने-चांदी के गहनों के साथ ही नगदी लूटकर फरार हो गए। उनके जाने के बाद वारदात की सूचना ताकेश्वर पटेल को दी गई। खबर मिलते ही आईजी रतनलाल डांगी,एसएसपी पारुल माथुर के साथ ही थाना प्रभारी प्रकाश कांत व बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई।

और शहर में नाकेबंदी कर घटना की सूचना कंट्रोल रूम को भी दी गई। इसके साथ ही कंट्रोल रूम ने सभी थानों में नाकेबंदी के लिए पाइंट दिया है। और जांच की जा रही है आरोपी कहा से आए थे और किस ओर गए है।यह अभी तक स्पष्ट नही हो पाया।वही पुलिस इनकी पातसाजी में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button