ज्वेलरी शॉप में हुई उठाईगिरी…. दो महिलाओं ने दुकान से सोने का चेन किया पार……ग्राहक बनकर पहुंची थी दोनों महिलाएं……उठाईगिरी की वारदात सीसीटीवी में कैद…..सदर बाजार में हुई घटना….सिटी कोतवाली पुलिस जुटी जांच में…..

बिलासपुर–छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक बार फिर उठाई गिरी का मामला सामने आया है। जहां 2 महिलाओं ने ज्वेलरी शॉप को अपना शिकार बनाया है। दोनों महिलाएं पहले ग्राहक बनकर दुकान पहुंची। जिसके बाद महिलाएं लॉकेट लेकर फरार हो गई। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

आपको बता दें कि घटना गुरुवार की है। महिलाओं के जाने के बाद सराफा व्यापारी को जब एक चैन कम लगी। तो सीसीटीवी कैमरा चैक करने से चोरी होने की जानकारी लगी। जहां दोनों महिलाएं ग्राहक बनकर ज्वेलरी शॉप में पहुंची। वहीं महिलाएं ज्वेलरी समान दिखाने के लिए बोला। फिर दोनों महिलाएं सोने की लॉकेट देखने लगे। उसके बाद महिलाएं सोने की लॉकेट लेकर फरार हो गए। उठाई गिरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

वहीं उठाई गिरी की घटना में वीडियो में आप साफ तौर से देख सकते है कि किस प्रकार से दोनों महिलाएं पहले ग्राहक बनकर ज्वेलरी शॉप में घुसी। जिसके बाद सोने की चेन देखने लगे। तभी एक हाथ से दूसरी हाथ में लेकर वहा से फरार हो गए।

घटना सदर बाजार के माखन ज्वेलर्स की है। जहां अज्ञात दो महिलाएं सोने की लॉकेट लेकर फरार हो गए। जिसके बाद दुकान संचालक ने थाने पहुंचकर इसकी सूचना दी।पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों महिलाओं की तलाश में जुटी है। कोई आसपास के थानों में भी दोनों महिलाओं का फोटो सर्कुलेट कर दिया गया है. पुलिस का दावा है कि जल्द दोनों आरोपी महिलाएं पकड़ी जाएगी।

Related Articles

Back to top button