
ठगी कर फरार चल रहे पूर्व आरक्षक को सरकंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार….
बिलासपुर–जिले के सरकंडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लगभग एक वर्ष से फरार चल रहे ठगी के आरोपी पूर्व आरक्षक श्रीकांत मार्को को पुलिस ने बंधवापारा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पहचान का लाभ उठाकर लाखों की ठगी को अंजाम दिया था और तब से फरार था।
क्या था मामला?
प्रार्थी आदित्य श्रीवास्तव (निवासी तुलसी आवास, राजकिशोर नगर) ने 3 फरवरी 2024 को सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
उन्होंने बताया कि आरोपी श्रीकांत मार्को जो पूर्व में आरक्षक रह चुका है, उसकी उनसे जान-पहचान थी। आरोपी ने उन्हें PHE विभाग में कार लगाने का झांसा देकर उनकी टाटा जेस्ट कार और ₹2,50,000 नकद ले लिए।
इसके बाद श्रीकांत ने पैसे लौटाने और कार का इस्तेमाल करने के बजाय टालमटोल शुरू कर दी। अंततः वह फोन बंद कर फरार हो गया।
मामले में FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की तलाश की जा रही थी। 30 जुलाई 2025 को सूचना मिली कि श्रीकांत मार्को अपने पुराने निवास बंधवापारा आया हुआ है।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर तत्काल गिरफ्तारी की योजना बनाई गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडेय एवं उनकी टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है।
आरोपी का नाम
* नाम:श्रीकांत मार्को
* उम्र: 34 वर्ष
* पिता का नाम: स्व. धनसाय मार्को
* पता: शिव शक्ति मंदिर के पास, बंधवापारा, सरकंडा, जिला बिलासपुर