छत्तीसगढ़ के स्काउटर गाइडर ने उत्तराखंड में हाईक कर सीखे विभिन्न स्काउटिंग गुर,नैतिक, शैक्षिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का अध्ययन कर सकुशल छत्तीसगढ़ वापसी

रायपुर- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवनलाल चंद्राकर संसदीय सचिव व विधायक महासमुंद के निर्देशन में व राज्य सचिव कैलाश सोनी जी के नेतृत्व में राज्य स्तरीय हाईक कार्यक्रम का आयोजन गत दिनों से उत्तराखंड राज्य के विभिन्न जगहों में किया जा रहा था। जिसमें पदाधिकारी सहित 117 स्काउटर गाइडर शामिल थे।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के द्वारा राज्य के स्काउटिंग गतिविधियों में वृद्धि करने प्रतिवर्ष स्काउटरों व गाइडरों का हाईक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसमें स्काउट गाइड के शिक्षक शामिल होकर उस क्षेत्र के पर्यावरणीय विविधताओं व सांस्कृतिक व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हैं। जिससे स्काउटरों में ज्ञान का संचार होता है और उनके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

हाईक कार्यक्रम में उत्तराखंड के जनजीवन और रहन सहन से रूबरू हुए हाइकर्स:- कैलाश सोनी

भारत स्काउट गाइड राज्य सचिव कैलाश सोनी जी ने कहा कि हमारे राज्य के द्वारा उत्तराखंड राज्य में हाईक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें राज्य के 117 हाइकर्स शामिल हुए थे। जिन्होंने उत्तराखंड के विभिन्न जगहों के विविधताओं के साथ एकता का अवलोकन किया। साथ ही साथ वहां के पर्यावरण संरक्षण व जनजीवन का भी बारीकी से अध्ययन किया। इस प्रकार यह हाईक कार्यक्रम हमारे स्काउटर गाइडरों में नई ऊर्जा का संचार किया गया।

हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, मसूरी में विभिन्न शैक्षणिक व प्राकृतिक जगहों का बारीकी से अध्ययन किया

छत्तीसगढ़ के स्काउटर गाइडर हाईक कार्यक्रम के दौरान दो दिन तक हरिद्वार के विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया जिसमें भारत माता मंदिर, चंडिका मंदिर, शांति कुंज, मंशा देवी, चंडी देवीयोगनगरी आध्यात्मिक शहर ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन की विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती, गीता भवन, यहां की राजकीय पुष्प ब्रम्हकमल का पौधा, रुद्राक्ष का पेड़, और ऋषिकेश में राम झूला, लक्ष्मण झूला, वाटर स्पोर्ट्स का आनंद लिया, बोटिंग रिवर आफ्टिंग,
देहरादून में प्रसिद्ध सहस्त्रधारा जलप्रपात का नैसर्गिक सौंदर्य एवं नयनाभिराम प्राकृतिक दृश्य, द्रोणाचार्य की तपोस्थली प्राचीन शिवमंदिर, साईं मंदिर, उसके बाद पहाड़ों की रानी मसूरी में प्रदूषण मुक्त एवं स्वास्थ्य वर्धक जलवायु में हाईक भ्रमण, लाल बहादुर शास्त्री के केम्पस का अवलोकन किया, उसके बाद सभी हाइकर्स केम्पटी फाल के विहंगम दृश्य का आनंद लेते हुए वापसी में कंपनी बाग में रंग बिरंगे अनेक फूलों और गुलाब के विविध प्रजातियो का अध्ययन करते हुए, उत्तराखंड राज्य के जैव विविधता का अध्ययन किया। यहां के इको फ्रेंडली स्थलों की जानकारी लेते हुए सभी हाइकर्स आनंदित हुए। उसके बाद सभी अनेक जीव जंतुओं के प्रजातियों को देखने देहरादून जू गए वहां से प्रसिद्ध गुफा गुच्चू केव का अवलोकन करने गए फिर अंत में उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून में दून घाटियों को देखा व वहां की सीढ़ीनुमा खेती और रहन सहन, स्काउटिंग भावनाओं के साथ यहां की गढ़वाल कुमायूं की सांस्कृतिक विविधता सहित जीव जंतुओं और पेड़ पौधों का विस्तृत अध्ययन किया। उन्होंने यह भी जाना कि पहाड़ों में रहने वाले लोगों का जीवन कठिनाई युक्त व चुनौतीपूर्ण होता है यहां लोगों में शारीरिक श्रम की अधिकता पाई जाती हैं।
हाईक कार्यक्रम में शामिल कृष्ण कुमार ध्रुव ने बताया इस कार्यक्रम में स्काउटर गाइडर व ये पदाधिकारी शामिल थे:- राज्य मुख्यालय से टी. के. एस. परिहार राज्य प्रशिक्षण आयुक्त, रामदत्त पटेल सहायक राज्य आयुक्त,चंदन चंद्राकर, किरण चंद्राकार, त्रिभुवन सिंह परिहार, अजय चंद्रवंशी डीओसी कबीरधाम, सूरज कसार डीओसी रायपुर, सूरजपुर से कृष्ण कुमार ध्रुव, उमेश गुर्जर, प्रेमसिन्धु मिश्रा, आनंद साहू, नंद कुमार सिंह, सुश्री कौशिल्या मलिक, सरिता गोस्वामी, पवन चंद्राकार, जशपुर से प्रीति सुधा किस्पोट्टा, प्रदीप कुमार लकड़ा, अनिता तिग्गा, गीता पटेल, गुलाब चंद्र पैंकरा, मधुकर ध्रुव, सुकमा से अपर्णा सेन राय, दंतेवाड़ा से एस. ललित कुमार, अरुण, ठाकुर, पूर्णिमा दास,अंजली नरेटी, सुरेंद्र कुमार राठौर, गरियाबंद से रोमन लाल साहू, रामप्रसाद साहू, मुरारीलाल साहू, प्रेमलाल साहू, सीमा साहू, राजेश्वरी ठाकुर, गंगा साहू, महेश्वरी मंडल, बालोद से भुवन लाल सिन्हा, मिलन सिंह सिन्हा, जागृति तिवारी, चूर्णिका सोनबेर, दुर्ग से मोहन लाल साहू, आनंद राम बघेल, अनिता हरमुख, हेमा चंद्रवंशी, हेमदास बैरागी, रामाधार चौधरी, जांजगीर धनमत महंत,कमला सक्ति से दपी गवेल, सुरेंद्र कुमार सिदार, राजकुमार पटेल, लक्ष्मी महंत, राजेन्द्र कश्यप, अनिल सिदार, परमेश्वर स्वर्णकार, सनत कुमार राठौर, मधुसूदन कैवर्त, झुमनलता यादव, उमा महोबिया, राम दाई स्वर्णकार, राजेश्वरी राज, बलौदाबाजार से ओमप्रकाश पटेल, मनीष कुमार बघेल, ईनु राम वर्मा, सुश्री राजनीकला पाटकर, यशोदा वर्मा,दंतेश्वरी किरण, सुश्री आरती सार्वा, कोरिया वंश गोपाल, अंजू मंहत, उत्तम साहू, शिव शंकर पटेल, सोनम कश्यप, राजनांदगांव अजय रामटेके, वीरेंद्र पाल लाडेश्वर, विजय तेम्भूलकर, तिलेश्वर बघेल, सुनीता देवांगन, बलरामपुर धनसी प्रसाद यादव, शोभा यादव, ललन कुमार पटेल, सुरेंद्र पटेल, अनिता नायक, अमृता राजेश्वरी, बिलासपुर से विजय यादव, बांके बिहारी दुबे, सुरेश साहू, संतोष त्रिपाठी, राजेंद्र कौशिक, बीना यादव, माधुरी यादव, रश्मि तिवारी, रत्नादास, लता यादव, अरुण कुमार पटेल, कांकेर दंतेश्वरी तिवारी, मुंगेली आकाश परिहार, अमित गुप्ता, बबली गुप्ता, बेमेतरा महेश कुमार साहू, धमतरी मोहित बनपेला, दुर्गेश द्विवेदी, सोहन लाल साहू, एस. कुमार साहू, बालमुकुंद साहू, विष्णु प्रसाद सोनवानी, डोलेश्वरी साहू, ममता बनपेला, कबीरधाम लोकनाथ साहू, संजू जायसवाल, चित्ररेखा झरिया, छवि सिन्हा, अम्बिकापुर प्रमोद भगत, अभिषेक नागिया, सचिन यादव, महेश्वर तिवारी व बेमेतरा जिले से सत्यनारायण तिवारी, परमेश्वर साहू ने इस हाईक कार्यक्रम में शामिल होकर विभिन्न गतिविधियों को बारीकी से अध्ययन किया गया जिससे स्काउटर गाइडर राज्य में स्काउटिंग गतिविधियों को बढ़ाएंगे।

Related Articles

Back to top button