पामगढ़ में फायरिंग से सनसनी….. युवक घायल….

बिलासपुर/ जिले के पामगढ़ क्षेत्र में सोमवार सुबह फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10:00 बजे विकास नगर निवासी शैलेंद्र साहू अपने साथियों के साथ हिमांशु किराना स्टोर के पास पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा।
दुकान संचालक हिमांशु श्रीवास द्वारा विरोध करने पर मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच विवाद उग्र हो गया।

इसी दौरान, हिमांशु के भाई गुलशन श्रीवास ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से पंकज कश्यप पर फायरिंग कर दी। गोली पंकज के जांघ (पैर) में लगी, जिससे वह घायल हो गया।
घायल को तुरंत सीएचसी पामगढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी गुलशन श्रीवास रिटायर्ड आर्मी सिग्नल कोर का हवलदार बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी गुलशन श्रीवास व उसके सहयोगी भाई को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




