
देश की सीमाओं पर मातृभूमि की रक्षा में तैनात वीर फौजी भाइयों हेतु “सिपाही रक्षा सूत्र संग्रहण” कार्यक्रम हुआ संपन्न….
बिलासपुर–प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के निर्देशानुसार, देश की सीमाओं पर मातृभूमि की रक्षा में तैनात वीर फौजी भाइयों हेतु “सिपाही रक्षा सूत्र संग्रहण” कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामय आयोजन राजनांदगांव के ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की बहनों ने राजनांदगांव जिले के प्रत्येक मंडल से सप्रेम एकत्रित किए गए रक्षा सूत्र (राखियाँ) समर्पित किए। ये सभी संग्रहित रक्षा सूत्र आदरणीय मेजर महेंद्र सिंह को सौंपे गए,ताकि वे इन्हें सीमाओं पर तैनात हमारे देश के जांबाज सैनिकों तक पहुँचा सकें।ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में राजनांदगांव जिले की जिला अध्यक्ष पुष्पा गायकवाड महामंत्री एवं सभी मंडलों की ऊर्जावान बहनों की गरिमामयी उपस्थिति एवं सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद एवं वर्तमान महापौर मधुसूदन यादव को तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बाँधा गया। साथ ही उपस्थित सैनिक भाइयों को भी सभी बहनों ने अत्यंत उत्साह और स्नेह के साथ राखियाँ बांधी।
पुष्पा गायकवाड़ ने कहा कि इस पावन अवसर पर मुझे भी पूर्व सांसद मधुसूदन यादव एवं उपस्थित सैनिक भाइयों को रक्षा सूत्र बाँधने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।जिससे मन अत्यंत अभिभूत एवं आनंदित है। देश के रक्षकों के प्रति यह छोटा सा समर्पण हम सभी के लिए गर्व का विषय है।


