तिफरा में अड्डेबाजी और नशाखोरी पर सिरगिट्टी पुलिस की सख्ती……9 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई….

बिलासपुर- थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अड्डेबाजी, नशाखोरी और अशांति फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 9 आरोपियों को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन तथा थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में सिरगिट्टी पुलिस एवं बीट आरक्षकों द्वारा थाना क्षेत्र के चिन्हांकित अड्डेबाजी वाले स्थानों पर लगातार चेकिंग की जा रही है।
इसी अभियान के दौरान पुलिस ने चन्द्रभान सिंह, मनोज कुमार, लव विश्वकर्मा, सुरेश सुजल, उत्तरा गेंदले, दीपक जोगी, तरुण कश्यप, विवेक कश्यप और उत्तम कुमार ध्रुव के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार इन लोगों के विरुद्ध क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित करने, अड्डेबाजी एवं नशाखोरी जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने सभी आरोपियों को समझाइश देते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी और विधि अनुसार कार्रवाई के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया।
सिरगिट्टी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी, अड्डेबाजी, अशांति फैलाने अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी प्रभावी और कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button