सामाजिक कार्यकर्ता प्रभात राय ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जरूरतमंद लोगो के बीच किया दूध एवं ब्रेड का वितरण

बिलासपुर -शिवरात्रि का पावन पर्व जिसमें भक्ति, आस्था ,श्रद्धा और उत्साह का समागम भक्तों मे देखने मिलता है। वही इस पर्व में महादेव के प्रति समर्पण भाव से आस्था और भक्ति के साथ युवा समाजिक कार्यकर्ता प्रभात राय ने पावन अवसर ज़रुरत मंद लोगो के बीच दूध, ब्रेड का वितरण किया।

दूध की उपयोगिता मानव शरीर के लिए अत्यंत लाभदायक होती है शरीर में आवश्यक विटामिन देने के साथ शारीरिक क्षमता को विकसित करने में सहायक होती है। दुध पीने से शरीर के हड्डियां मजबूत रहती है। दूध की उपयोगिता और महत्वता को ध्यान में रखते हुए प्रभात राय ने दूध का वितरण महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर किया। प्रभात राय जो कि ज़रुरत मंद कि मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। जरूरतमंद को अपनी सेवा देने और उनके किसी भी तरह के मदद करना वे अपना सौभाग्य मानते हैं। मानवता के प्रति बेहद समर्पित होकर सेवा भाव रखते हैं। उनके इस उत्तम कार्य में उनके मित्र मंडल और नगरवासी उनका सहयोग करते हैं। उनके मित्रों में मुख्य रूप से रोहित वस्त्रकार, दीपेन्द्र मिश्रा,आयुश कश्यप उपस्थित रहे। समस्त नगर वासियों का सहयोग भी हमेशा की तरह आज भी उनको प्राप्त हुआ।

Related Articles

Back to top button