तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर खड़ी स्कूटी को मारी टक्कर…..NGO पदाधिकारी ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप…..

बिलासपुर- बीते एक सफ्ताह पूर्व सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन की भरपाई नहीं करने पर वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली थाना में हुई शिकायत पर मामला पंजीबद किया गया।दरअसल पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत जूना बिलासपुर का है,जहां पर लापरवाही पूर्वक कार चालक ने घर के बाहर खड़ी दुपहिया वाहन को अपनी चपेट में लेते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया था।इस घटना के सामने आने के बाद कार चालक और दुपहिया वाहन के मालिक के बीच में गाड़ी बनवाने का आपसी समझौते होने के बाद बात थाना तक नहीं पहुंची।लेकिन जैसे जैसे समय बिता और भुगतान की बात सामने आई तो कार चालक ने भुगतान नहीं करते हुए अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया।इसके बाद श्रीसूर्यापुष्पा फाउंडेशन की सिटी प्रेसिडेंट आमना राजगीर ने थाना कोतवाली में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि 12 मई 2026 को उनके घर के बाहर खड़ी स्कूटी को तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

आवेदन के अनुसार कृष्णा नगर स्थित शिव मंदिर के पास घर के बाहर खड़ी स्कूटी क्रमांक CG 10 BM 7063 को कार क्रमांक CG 12 AR 4274 (Hyundai Accent) के चालक साहिल देव तामरे ने कथित रूप से लापरवाही और नशे की हालत में चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी कार के बोनट पर चढ़ गई। घटना का CCTV फुटेज आवेदिका के द्वारा पुलिस को दिया गया है।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश कर रहा था,मोहल्ले के लोगों की मदद से चालक को मौके से भागने का मौका नहीं दिया गया और उसे पकड़ लिया गया।
आमना राजगीर का कहना है कि दुर्घटना के बाद कार चालक साहिल देव तामरे पिता अमृत लाल सीपत मोहरा निवासी और उसके परिजनों ने स्कूटी रिपेयर के लिए शोरूम एस्टिमेट के आधार पर ₹65 हजार क्षतिपूर्ति देने की लिखित एवं मौखिक सहमति दी थी, लेकिन तय तारीख गुजरने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी सहमति पत्र देकर मोबाइल बंद कर लिया गया और अब उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
मामले में पीड़िता ने थाना कोतवाली से उचित कार्रवाई और क्षतिपूर्ति राशि दिलाने की मांग की है। आवेदन के साथ दुर्घटना की फोटो, CCTV फुटेज, वॉइस रिकॉर्डिंग, वाहन दस्तावेज और सहमति पत्र भी साथ में दिया गया।जहां पर कोतवाली पुलिस ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का मामला कायम कर आगे की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button