केंद्रीय विद्यालयों के पैटर्न पर चलेगा छत्तीसगढ़ के स्कूलों का शैक्षणिक सत्र….. शिक्षा सत्र 27-28 में लागू होगा नया नियम…..

बिलासपुर–छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केंद्रीय विद्यालयों के समान शिक्षा सत्र शुरू किया जाएगा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित सभी स्कूलों में शिक्षा सत्र प्रारंभ करने , ग्रीष्मकालीन व शीतकालीन अवकाश आदि गतिविधियां केंद्रीय विद्यालयों के अनुरूप होगी।
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में नया नियम शैक्षणिक सत्र 2027 -28 से लागू किया जाएगा।इस आशय का आदेश छत्तीसगढ़ शासन के सचिव डाॅक्टर कमलप्रीत सिंह ने जारी किया हैं।

शाला प्रवेशोत्सव 1 अप्रैल से होगा…..

प्रदेश में आगामी शिक्षा सत्र में शाला प्रवेशोत्सव 1 अप्रैल से आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही निःशुल्क सायकल , गणवेश एवं पाठ्य पुस्तकों का वितरण अप्रैल माह में ही किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button