वार्ड वासियों को पार्षद ने दी पेयजल के लिए पंप की सौगात,महापौर ने किया उद्घाटन

बिलासपुर-बिनोबानगर वार्ड क्रमांक 27 के अन्तर्गत क्रातिनगर गार्डन मे रविवार को पम्प का उद्घाटन महापौर रामशरण यादव एंव छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह ने किया।

क्रातिनगर विद्याउपनगर बिनोबानगर वासीयो के द्वारा नगर निगम के पार्षद रविन्द्र सिंह से पेयजल ब्यवस्था दुरुस्त करने हेतु एक बोर कराने की मांग किये थे।वार्ड पार्षद श्री सिंह ने स्थानीय निवासीयो के माॅग से नगर विधायक शैलेश पाण्ङेय महापौर रामशरण यादव व नगर निगम आयुक्त को अवगत कराया गया था।

जिसको जनहित मे देखते हुए एक बोर तत्काल कराया गया। बोर हो जाने के बाद पेयजल की समस्याॅ से वार्डवासीयो को निजात मिला । क्रातिनगर विकास समिति के पदाधिकारीयो ने महापौर रामशरण यादव व सम्मानित पार्षद रविन्द्र सिंह को क्रातिनगर हनुमान मदिर गार्डन व सामुदायिक भवन उन्नयन हेतु एक मांगपत्र सौपे है।जिसमे महापौर व पार्षद ने शीघ्रता से कार्यवाही करते हुए उपस्थित अधिकारी को स्टीमेट बना कर कार्य को प्रारंभ कराने निर्देश दिये है।

पम्प उद्घाटन कार्यक्रम मे महापौर रामशरण यादव वार्ड पार्षद रविन्द्र ठाकुर के साथ एम आई सी मेम्बर अजय यादव क्रातिनगर विकास समिति के अध्यक्ष गिरीराज गुप्ता पुर्व पार्षद मजीत यादव परेश श्रीवास्तव सदीप नोमानी किशोरलाल गुप्ता राघवेन्द्र सिंह अजीत जैन उत्तम चटर्जी प्रशांत पाण्ङेय पी के बक्शी अजीत जैन मनीष गुप्ता महेश ङागा सजय दवे दिलीप साहु सहित वार्ड वासी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button