आम जन तक पहुंच रही निजात अभियान की गूंज,जागरूकता से मिलेगी नशे से निजात–फैजुल शाह

बिलासपुर–पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह के मंशा अनुरूप जिले में निजात अभियान के तहत लगातार कार्रवाई और जागरूकता के कार्यक्रम को जारी रखते हुए इसी कड़ी में सरकंडा थाना में नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

साथ ही आम जन मानस तक पहुंच कर इनके बीच में नशे के खिलाफ और इस मुहिम को पुलिस के द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा।

इस अभियान को लेकर शुक्रवार को थाना सरकंडा के थाना प्रभारी फैजुल शाह अपने थाना क्षेत्र के अंतर्गत डबरी पारा अटल आवास एवं अशोक नगर अटल आवास के निवासरत लोगों के पास पहुंच कर अभियान निजात के संबंध विस्तार से बताया गया,और लोगों को नशे के दुष्परिणाम के बारे में बताया गया।

उक्त कार्यक्रम में क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।जिसमे महिला और पुरुष के साथ साथ बच्चे भी इस अभियान का हिस्सा बने।

सरकंडा पुलिस ने यह स्पष्ट किया की नशे के खिलाफ बिलासपुर पुलिस की यह मुहिम तथा जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button