
राज्यपाल ने माँ महामाया का दर्शन कर लिया आशीर्वाद….
बिलासपुर–राज्यपाल रमेन डेका ने गुरुवार को रतनपुर पहुंचकर माँ महामाया मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की। उन्होंने माँ महामाया से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना कर आशीर्वाद लिया।
मंदिर परिसर में राज्यपाल का मंदिर समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष लवकुश कश्यप,कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी, मोहित जायसवाल एवं समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।



