पुलिस ग्राउंड में होगा 60 फिट रावण का दहन कार्यक्रम….दशहरा महोत्सव भव्य रूप से मनाया जायेगा….व्यापारियों के द्वारा किया जा रहा इस वर्ष आयोजन

बिलासपुर–हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में दशहर उत्सव मनाया जायेगा।लेकिन इस बार बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में व्यापारियों के द्वारा दशहरा उत्सव मनाया जा रहा है।बिलासपुर समस्त व्यापारी दशहरा उत्सव समिति के द्वारा दशहरा महोत्सव को भव्य रूप से मनाया जा रहा है।

आचार संहिता लागू होने के कारण नगर निगम इस आयोजन को नहीं कर रही है।जिसके कारण शहर के तमाम व्यापारियों ने एकजुट होकर दशहरा उत्सव मनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए व्यापारियों ने एक समिति का भी गठन किया गया है जिसमें अध्यक्ष देवीदास वाधवानी को बनाया गया है। वही कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय मित्तल, विनोद मेघानी और प्रकाश ग्वालानी को बनाया गया है।

बिलासपुर प्रेस क्लब में पहुंचे व्यापारी संघ के संजय मित्तल ने प्रेस वार्ता कर बताया कि इस बार उनके कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर विधायक शैलेश पांडेय मौजूद रहेंगे। उनके साथ तमाम व्यापारी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।श्री मित्तल ने बताया कि पुलिस ग्राउंड में इस बार तीन पुतले दहन किये जाएंगे जिसमें एक रावण का होगा दूसरा निजात अभियान का होगा जिसमें नशे से बर्बाद होने का संदेश दिया जाएगा। इसी तरह तीसरा पुतला ऑनलाइन मार्केटिंग का होगा विभिन्न कंपनियों द्वारा ऑनलाइन के जरिए ग्राहकों को दी जा रही सेवाओं की वजह से व्यापार का उत्साह कमजोर पड़ गया है। इस कारण व्यापारी ऑनलाइन मार्केटिंग का विरोध करते हुए एक पुतला ऑनलाइन मार्केटिंग का भी जलाने का निर्णय लिया है।

रावण 60 फीट का होगा जिसे मुख्य अतिथि द्वारा जलाया जाएगा। पहले की तरह आतिशबाजी और विभिन्न प्रकार के आयोजन भी किए जाएंगे।व्यापारियों ने आमजन से अपील की है कि पहले की तरह इस बार भी पुलिस ग्राउंड में होने वाले 24 अक्टूबर के दशहरा उत्सव में शामिल होकर व्यापारी संघ के इस प्रयास को सफल बनाएं।

Related Articles

Back to top button