महिला पुलिस की सघन पेट्रोलिंग…..संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त तीन महिलाएं पकड़ाई…..

बिलासपुर– बिलासपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष सुरक्षा अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस की ‘रक्षा टीम’ द्वारा शहर के संवेदनशील इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। इसी क्रम में डीएसपी अनिता प्रभा मिंज के नेतृत्व में निरीक्षक भारती मरकाम और टीम के अन्य सदस्यों ने कोन्हेर गार्डन, पोस्ट ऑफिस क्षेत्र तथा नेहरू चौक के आसपास निगरानी अभियान चलाया।पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को तीन महिलाओं की गतिविधियाँ संदिग्ध प्रतीत हुईं। पूछताछ के दौरान महिलाओं ने पुलिस से बहस करने की कोशिश की, जिसके बाद इन तीनों महिला को थाना लाया गया। प्रारंभिक जांच में इन महिलाओं की कथित संलिप्तता देह व्यापार जैसी आपराधिक गतिविधियों में पाई गई। महिलाओं के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।आपको बता दें कि, बिलासपुर पुलिस के द्वारा 2 दिन पहले कोन्हेर गार्डन के पास देह व्यापार का नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था। जिसमें पुलिस ने तीन युवतियों और एक पुरुष को गिरफ्तार किया था।

पुलिस की अपील

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने में दें। साथ ही, महिलाओं की सुरक्षा और समाज में अपराधमुक्त वातावरण बनाए रखने हेतु पुलिस लगातार सजग है और हर आवश्यक कदम उठा रही है।

पकड़ी गई महिलाओं की पहचान इस प्रकार की गई है

1. भावना सूर्यवंशी (पति ओमप्रकाश सूर्यवंशी), उम्र 30 वर्ष, निवासी अशोक नगर, सरकंडा
2. मंजू तिवारी (पति राम तिवारी), उम्र 32 वर्ष, निवासी थाना के सामने, गौरेला, जिला जीपीएम
3. पिंकी उर्फ हरीताली (पति राजेश धृतलहरे), उम्र 27 वर्ष, निवासी निरतू, थाना कोनी, जिला बिलासपुर

Related Articles

Back to top button