
पेयजल संकट से निपटने विकास भवन और जोन कार्यालयों में बनाया गया कंट्रोल रूम…..गर्मी के मौसम में जल संकट के निराकरण के लिए किया जा रहा प्रयास…. निगम मुख्यालय के अलावा सभी जोन स्तर में भी कंट्रोल रूम…..
बिलासपुर- गर्मी में पेयजल संकट के त्वरित निराकरण के लिए नगर निगम ने कंट्रोल रूम की स्थापना की है। आगामी गर्मी के मौसम में संभावित पेयजल संकट से निपटने नगर निगम लगातार प्रयास में जुटा है,इसके लिए पहली बार कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर बनाए गए कंट्रोल रूम में नगर निगम कार्यालय विकास भवन के प्रथम तल पर कंट्रोल रूम (दूरभाष नं. 07752-471224) की स्थापना की गई है। श्री अनुपम तिवारी, कार्यपालन अभियंता (मो. नं. 9993596615) को कंट्रोल रूम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। विकास भवन के कंट्रोल रूम में शिकायतों को दर्ज करने एवं निराकरण कराने हेतु कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें रियाज हुसैन सहायक ग्रेड-03,मो.7000200800 जो कन्ट्रोल रूम में प्रातः 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक ड्यूटी पर रहेंगे। इसके बाद दोपहर 02 बजे से शाम 05:30 बजे तक प्रेमनारायण जायसवाल स्वच्छता पर्यवेक्षक मो. 7470357576 की ड्यूटी रहेगी। पेयजल संबधी समस्या या शिकायत के लिए कंट्रोल रूम नंबर या फिर नोडल अधिकारी और ड्यूटीरत कर्मचारियों को को फोन कर शिकायत दर्ज कराया जा सकता है।
जोन स्तर पर भी कन्ट्रोल रूम…..
नगर निगम सीमांतर्गत जोन क्रमांक 1 से 8 में ग्रीष्म ऋतु में पेयजल से संबंधित शिकायतों का निराकरण करने हेतु जोन स्तर पर भी कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जोन के कन्ट्रोल रूम में निम्नानुसार अधिकारियों / कर्मचारियों की ड्यूटी गई है जिनके नंबर पर फोन करके जोन क्षेत्र में पेयजल संबंधी समस्या से अवगत कराया जा सकेगा।
जोन क्र.-1 सकरी जोन कार्यालय….
हितेश मक्कड़, उप अभियंता, मो.9907826133
जोन क्र.-2 तिफरा जोन कार्यालय
आशीष कुमार गुप्ता, उप अभियंता,मो.7987003705
जोन क्र. 3, 4, 5 हेतु पंप हाउस
भूषण पैकरा, उप अभियंता,मो.7745902646
धर्मेन्द्र जोशी, सहायक ग्रेड-3 मो.9827994849
जोन क्र.-6, तोरवा जोन कार्यालय
चन्द्रशेखर साहू, सहायक अभियंता,मो.8770705880
जोन क्र.-7, जिला खेल परिसर सरकण्डा जोन कार्यालय
गोपाल अग्रवाल, उप अभियंता मो.9340969140
जोन क्र.-8, सिटी बस डिपो जोन कार्यालय
देवनारायण मरकाम, उप अभियंता मो.8770786315




