दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन (सेक्रो) बिलासपुर मंडल द्वारा वृक्षारोपण किया गया

बिलासपुर – मंडल सेक्रो, हमेशा से पर्यवारण संरक्षण मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है। पर्यावरण संरक्षण तथा वातावरण को और अधिक हरा-भरा रखने के सफल प्रयासों का प्रत्यक्ष उदाहरण बिलासपुर मंडल सेक्रो द्वारा संचालित सभी संस्थाओं में दिखाई देती है।

इसी कडी में पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरुकता लाने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन (सेक्रो) बिलासपुर मंडल द्वारा लिटिल बन्नी स्कूल के प्रांगण में आज दिंनांक 01जुलाई 2022 को मंडल सेक्रो की अध्यक्षा अपर्णा सहाय,उपाध्यक्षा अंजुबाला,कोषाध्यक्षासंध्या रंगाराव, अंकिता मित्रा,साक्षी तोमर,अनिशा जांगिड़ सहित अन्य सेक्रो सदस्याओं द्रारा वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण किया गया।

Related Articles

Back to top button