हिमांचल में जम कर थिरके टी एस सिंह देव ….देखे वीडियो

महेंद्र पाल सिंह की रिपोर्ट
छत्तीसगढ़–हिमाचल प्रदेश की विधानसभा चुनाव सरगुजा की बेटी आशा कुमारी नौवीं बार चुनाव में हैं। अपनी बहन के चुनाव प्रचार के लिए अंबिकापुर विधायक व छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव हिमाचल प्रदेश के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे हैं।जहां लगातार लोगों से जनसंपर्क कर रहे हैं, उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लोक नृत्य में उनके साथ घुल मिल गए और जमकर थिरके।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं बता दें, टीएस सिंह देव छात्र जीवन में हिमाचल प्रदेश में ही शिक्षा दीक्षा प्राप्त किए हैं। स्वास्थ्य मंत्री हिमाचल प्रदेश के लोक नृत्य व गीतों से बखूबी वाकिफ हैं।शायद यही कारण है कि स्थानीय कलाकारों के साथ हुए ताल में ताल मिलाकर थिरक रहे हैं।

Related Articles

Back to top button