न्यायधानी में फिर हुई चाकूबाजी,दो गुट हुए आमने सामने,गेंगवार की घटना आई सामने

बिलासपुर–बिलासपुर की न्यायधानी से देर रात को एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई।जहा पर पुरानी रंजिश के चलते दो गुट हुए आमने सामने।जिसमे एक गुट के छात्र नेता को ताबड़तोड़ हमला करते हुए चाकू और कई घातक हथियार के साथ हमला कर उसे घायल कर दिया गया।

इस घटना के बाद घायल युवक को आनन फानन में इलाज के अस्पताल ले जाया गया।जहा पर अभी उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। दरअसल पूरा मामला बिलासपुर के थाना तारबाहर के अंतर्गत वाले इलाके पुराने बस स्टेंड से अग्रसेन चौक जाने वाले मार्ग में स्थित एक बार के पास का बताया जा रहा है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है की पुराने बस स्टेंड के पास स्थित बार में चकरभाठा क्षेत्र के रहने वाले भास्कर वर्मा छात्र नेता अपने दोस्तो के साथ बार गया था। जिसके बाद शहर के दूसरे गुट के अपनी किसी पुरानी रंजिश को भुनाने के लिए ताक में बैठे हुए थे।

जैसे ही छात्र नेता बार से बाहर आया उसके ऊपर दस से पंद्रह लोग हाथ में हथियार लिए उसके ऊपर टूट पड़े और उसके ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर वहा से भाग खड़े हुए।घटना के बाद घटना स्थल में खून के दाग और कुछ हथियार भी पड़े हुए मिले।जिससे यह तो स्पष्ट होता हैकि घटना को अंजाम देने वाले किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए आए थे।घटना की जानकारी लगते ही घायल युवक को देखने थाना तारबहर के थाना प्रभारी मनोज नायक पहुंचे और उन्होंने बताया की अभी हमले करने वाले के नाम स्पष्ट नहीं है।

पुरानी रंजिश की बात पर झगड़ा हुआ है।और जो लोग भी इस घटना को अंजाम दिए है।उनको सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिन्हाकित किया जायेगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।समाचार लिखे जाने तक अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

देर रात कैसे खुले रहते बार

इस घटना के बाद से कई सवाल सामने आ रहे है।जहा पर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहा है।कुछ बाते सामने आ रही है जिसमे देर रात तक बार कैसे संचालित हो रहा था।क्या इनको विशेष अनुज्ञा दी गई है।की देर रात शराब परोशी जाए।क्षेत्र में गस्त करने वाली पेट्रोलिंग गाड़ी कहा थी।पुलिस की लगातार चेकिंग अभियान के बाद कैसे खुलेआम इतने सारे लोग हथियार लेकर घटना को अंजाम देने के लिए ताक में बैठे थे।निजात अभियान का असर क्या इस बार संचालक के आगे नतमस्तक है।ऐसे बहुत से सवाल है जो पुलिस प्रशासन की पुलिसिंग की पोल खोल रही है।

पहले भी शहर में हुई है गेंगवार की घटना

गेंगवार की घटना यह कोई नई बात नही है।इसके पहले भी कई बार बात बात पर गेंगवार जैसी स्थिति निर्मित हुई है।जहा पर सत्ता पक्ष के दो गुट की राजनीतिक लड़ाई हिंसक रूप में सड़क पर देखने को मिली है।और इस सियासी लड़ाई में चाकूबाजी भी खुलकर हुई है।

Related Articles

Back to top button