
रेलवे कॉलोनी में चोरी की कोशिश करने वाले दो अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार…..
बिलासपुर-तारबाहर पुलिस ने रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी में सूने मकानों की रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो अंतरराज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है।पुलिस के अनुसार रेलवे अधिकारी के स्थानांतरण के बाद बंद पड़े बंगले का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। जांच के दौरान दोनों आरोपी दुर्ग जेल में बंद मिले, जहां से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
मोहम्मद नासिर (32 वर्ष), निवासी मदनपुर खादर, नई दिल्ली।
हासिम (24 वर्ष), निवासी शालीमार गार्डन, मेरठ (उत्तर प्रदेश)।पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ सहित दिल्ली, मेरठ और चंडीगढ़ में चोरी के कई मामले दर्ज हैं।



