अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आसमा कालोनी पर हुए विविध कार्यक्रम

बिलासपुर-मंगलवार को बिलासपुर के उसलापुर स्थित आसमा कॉलोनी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कॉलोनी की महिलाओं द्वारा महिला दिवस मनाया गया।उक्त मौके पर कॉलोनी की सभी महिलाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ खेल का आयोजन भी किया गया।

वही महिला दिवस पर कोरोना वारियर्स का सम्मान किया गया। कॉलोनी की अध्यक्ष नीरू बिष्ट ने कहा कि आज महिलाएं अपने दृढ़ इच्छा शक्ति और साहस के बल पर पूरे देश में अपना परचम लहरा रही है।21वीं सदी की महिलाएं बहुत ही सशक्त है और हर परिस्थिति से लड़ने का हुनर जानती हैं।विश्व पटल पर महिलाएं अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए है।

Related Articles

Back to top button