ग्रामीण की मौत बनी पहेली……हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस…

बिलासपुर – बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र के पथराली गांव में ग्रामीण की मौत ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। पुलिस ग्रामीण की मौत को लेकर असमंजस में है। ग्रामीण ने जान दी या उसकी हत्या हुई ये गुत्थी बनी हुई है। दरअसल मवेशियों के खेत में घुसने को लेकर गांव के एक बुजर्ग से कुछ लोगों का विवाद हुआ।उसके बाद ग्रामीण राजू बरेठ की मौत हो गई।इसी वजह से मामला और गरमाया हुआ है। दरअसल मृतक अपनी पत्नी के साथ खेत की रखवाली करने गया था।लौटते समय दूसरे पक्ष के खेत में मवेशी घुसने को लेकर विवाद हुआ।मृतक की पत्नी का आरोप है कि विवाद के बाद कुछ लोगों ने दुकान के पास राजू से मारपीट की और फिर उसे खेत की ओर ले जाकर लाठी-डंडों से हमला किया। परिजनों ने धन्नू, गोलू, मनमोहन, संदीप, राकेश और आकाश समेत अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस के अनुसार 25 अगस्त को विवाद हुआ था, जिसके बाद राजू की मौत हुई। एसएसपी रजनेश सिंह के मुताबिक मेडिकल मेमो में जहरीला पदार्थ सेवन की बात सामने आई है।पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी।

Related Articles

Back to top button