मिंजाई के लिए रखी गेंहू की फसल जलकर हुई खाख,आगजनी का कारण अज्ञात

खेत मे कटकर रखी फसल को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पूरी फसल को आग के हवाले करके फसल को राख के ढेर में तब्दील कर दिया। लेकिन इस घटना के बाद से किसान और उसके बच्चे जब अपनी इस कड़ी मेहनत की कमाई को ऐसे धु धु कर जलते हुए देख उनके इस दर्द को वही महसूस कर सकते है। आपको बताते चले कि यह घटना महासमुंद के ग्राम चिंगरौद की है।वहाँ के एक किसान के खेत में मिंजाई के लिए रखी 5 एकड़ गेंहू की फसल जलकर खाक हो गई। फसल में आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है।

फसल जलने की जानकारी किसान को सोमवार की सुबह खेत पहुंचने पर हुई। किसान रोमन कुमार साहू ने बताया कि रविवार को गेंहू की कटाई करने के बाद मिंजाई के लिए खेत में ही रख दिया था।

सुबह वह मिंजाई के लिए पहुंचा तो पूरी फसल जल चुकी थी। मामले की जानकारी उन्होंने गांव के पंचायत पदाधिकारियों के साथ ग्रामीणों को दी। हालांकि मामले में अब तक किसान की ओर से थाने में शिकायत नहीं की गई है। किसान रोमन साहू गांव के दूसरे किसान के खेत को रेग में लेकर खेती कर परिवार चलाता है। उनके दो बेटे और पत्नी सहित चार लोगों का परिवार है।

उसने बताया कि फसल लगाने के लिए गांव के एक साहूकार से उसने कर्ज लिया था अब उन्हें कर्ज चुकाने की चिंता सता रही है। परिवार का पेट पालने, बच्चों के भरण-पोषण की चिंता सता रही है। किसान ने मीडिया के माध्यम से शासन-प्रशासन से गुहार लगाई है कि उन्हें उचित मुआवजा प्रदान किया जाय। जिससे कुछ राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button