घर मे घुसकर महिला की हत्त्या,घटना के बाद आरोपी फरार,पुलिस जुटी जांच में

महासमुंद जिले के कोतवाली थानाक्षेत्र के ग्राम बम्हनी में बीती रात एक महिला की हत्या हो गई। हत्यारा कौन है और महिला की हत्या क्यों की, इसका फिलहाल कुछ पता नहीं चल पाया है। इस वारदात से गांव में सनसनी फैल गई है।

ग्राम बम्हनी के रहने वाली संतोषी यादव उम्र 45 वर्ष घटना के समय अपने घर में अकेली थी, उनका पति परमानंद यादव जिला सहकारी बैंक महासमुंद में चपरासी के पद पर कार्यरत हैं। घटना 26 मार्च की रात की है। संतोषी यादव घर में खाना बना रही थी तभी रात करीब 8 बजे अज्ञात हत्यारा आया और उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी अपने घरों से बाहर निकले तो घर का दरवाजा अंदर से बंद हो गया। पड़ोसियों ने महिला के रिश्तेदारों को सूचना दी। परिजन वहां आकर देखे तो संतोषी यादव के पेट, आंख एवं हाथ पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। वह खून से लथपथ पड़ी थी। वहीं हत्यारा पिछले दरवाजे से फरार हो चुका था।
ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मृतका के पति को सूचना दी। सूचना पर
पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल को सील कर फॉरेंसिक जांच टीम को सूचना दी। आज सुबह जब एफएसएल की टीम आई तो घर को खोल कर सबूत इकट्ठा किए गए। मृतका के पति किसी भी प्रकार के दुश्मनी से इंकार कर रहे हैं। पुलिस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 302 का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया है कि ये लोग कुछ लोगों को उधार पैसे दिये थे और आज सुबह भी कुछ लोग पैसे लेने आये थे। होली के ऐन पहले हुई इस वारदात ने पुलिस की बैचेनी बढ़ा दी है। पुलिस कई टीम बनाकर हर बिन्दु पर जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button