अभिव्यक्ति अभियान के जरिए बिलासपुर पुलिस द्वारा मनाया जा रहा महिला जागरूकता सप्ताह, बिलासपुर पुलिस द्वारा किया गया महिलाओं को सम्मानित

छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर पुलिस के द्वारा महिलाओं को अपराधों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए महिला दिवस से लेकर 14 मार्च तक अभिव्यक्ति अभियान के जरिए महिला जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है।

महिला जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत बिलासपुर पुलिस की महिला विंग द्वारा लगातार शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को एकत्रित कर उन्हें महिला एवं बाल संबंधी अपराधों और अधिकारों की जानकारी दी जा रही है।महिला सशक्तिकरण को लेकर बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाते रहे हैं और महिला जागरूकता सप्ताह के जरिए बिलासपुर पुलिस महिलाओं के अधिकारों की जानकारी उन तक पहुंचा रही है।

इसी तारतम्य में आज बिलासपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर के कार्यालय में नारी सम्मान दिवस मनाया गया जहां अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 53 महिलाओं को बिलासपुर पुलिस द्वारा सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र दिया गया।

इसके अलावा बिलासपुर पुलिस द्वारा महिलाओं को आत्म सुरक्षा के गुर भी सिखाए जा रहे हैं 14 मार्च तक चलने वाले महिला जागरूकता सप्ताह में अलग-अलग दिन अलग-अलग कार्यकलापों द्वारा बिलासपुर पुलिस महिलाओं को प्रशिक्षित करने का कार्य कर रही है।

Related Articles

Back to top button