बिलासपुर में महिला क्रिकेट ट्रायल 5 अप्रैल को……… स्टेट चयन का मिलेगा मौका……..

बिलासपुर/ क्रिकेट संघ बिलासपुर द्वारा महिला खिलाड़ियों के लिए अंडर-23 और सीनियर वर्ग का ट्रायल 5 अप्रैल 2026 (रविवार) सुबह 9:00 बजे आयोजित किया जाएगा। यह ट्रायल आधारशिला विद्या मंदिर स्कूल, कोनी में होगा।
संघ के सचिव देवेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह ट्रायल छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा 7 अप्रैल को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय चयन ट्रायल के लिए खिलाड़ियों के चयन हेतु लिया जा रहा है। स्थानीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को आगे स्टेट ट्रायल में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
आयु सीमा (अंडर-23)
1 सितंबर 2003 से 31 अगस्त 2007 के बीच जन्मी महिला खिलाड़ी पात्र होंगी।
जरूरी दस्तावेज…..
ट्रायल में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को निम्न दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा –
पिछले 6 वर्षों की मार्कशीट
पीवीसी आधार कार्ड
डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
अन्य निर्देश
सभी खिलाड़ियों को कलर ड्रेस (वेशभूषा) में उपस्थित होना होगा।
समय का विशेष ध्यान रखते हुए सुबह 9:00 बजे तक मैदान में पहुंचना अनिवार्य है।
क्रिकेट संघ बिलासपुर ने जिले की सभी महिला क्रिकेट खिलाड़ियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और राज्य स्तर तक पहुंचने के अपने सपने को साकार करें।




