महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कांग्रेसियों ने उनके दिखा रास्ते पर चलने का संकल्प लिया..
अपना पूरा जीवन देशहित और सेवा में समर्पित करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पूरे देश में मनाई जा रही है.. छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में भी अलग-अलग संगठनों एवं लोगों द्वारा गांधी जी के विचारों को याद करते हुए, उनकी जयंती पर उन्हें नमन किया गया.. महात्मा गांधी के साथ-साथ देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के भी जन्म दिवस पर आज बिलासपुर शहर में उन्हें याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.. बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी के कांग्रेसियों द्वारा आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी को उनके प्रतिमा मे पुष्प अर्पित कर याद किये.. वही उनके दिखाये मार्ग में चलने का सभी काग्रेसजनो ने संकल्प लिया.. इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष गिरीश देवागन, अटल श्रीवास्तव, विधायक शैलेष पाण्डेय, तखतपुर विधायक और संसदीय सचिव रश्मि आशिष सिंह, प्रदेश सचिव रविन्द्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष, अरुण चौहान, महापौर रामशरण यादव, जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, पुर्व जिला महामंत्री गजेन्द्र श्रीवास्तव, पार्षद रामा बधेल, सुभाष ठाकुर, अनिल शुक्ला, उत्तम चटर्जी, अर्जुन सिंह, अनिल चौहान, प्रशांत पाण्डेय, जुगल गोयल, विजय दुबे, केशव गोरख, अरविन्द शुक्ला आदि कांग्रेसी लालबहादुर शास्त्री स्कूल मे उपस्थित रहे..