
नाबालिक छात्रा के साथ छेड़खानी के मामले में रायपुर से आरोपी को पुलिस ने किया गिरिफ्तार
बिलासपुर–बिलासपुर की सिविल लाइन पुलिस ने छेड़खानी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरिफ्तार कर हिरासत में ले लिया है।
सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 20 अक्तूबर को ताज मज्जिद रोड कुम्हारपारा तालापारा के पास कोचिंग आते जाते हुए नाबालिक पीड़िता को छीटाकंशी करना और शादी के लिए बार बार रास्ता रोककर प्रपोज करना और घटना दिनांक को हाथ पकड़कर रोकने का प्रयास किया गया।जिसके बाद पुलिस ने छेड़खानी और पास्को एक्ट के तहत मामला कायम कर आरोपी की पतासाजी में जुट गई थी।जहा आरोपी घटना दिनाक से फरार चल रहा था।वही सिविल लाइन पुलिस को जानकारी मिली की आरोपी सोहैल अरशद खान जगदलपुर क्षेत्र में है।और लगातार वह अपना लोकेशन बदल रहा है।जहां पर उसका पीछे करते हुए सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को रायपुर में धरदबोचा। आरोपी सोहैल अरशद खान पिता बबलू खान उम्र 22 वर्ष निवासी मसनगंज को गिरिफ्तार कर हिरासत में ले लिया।