स्लिवर ओक पब बार में युवकों बीच हुआ विवाद….पब बार के बाहर बर्फ फोड़ने वाले नुकीले सुजा के वार से दो युवक हुए लहूलुहान….एक की हालत गंभीर…घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार….

बिलासपुर–एक तरफ जहां प्रदेश सरकार नशा मुक्ति अभियान का आगाज कर जन जागरूकता का अभियान चला रही है तो वही दूसरे तरफ नशे के उन्माद में मदहोश युवक पब बार में डांस को लेकर हंगामा खड़ा करते हुए,धारदार नुकुले समान को हथियार बनाकर खूनी संघर्ष करते हुए नजर आ रहे है।रविवार की रात हॉटल सिल्वर ओक में डांस को लेकर युवकों के बीच विवाद हुआ।विवाद को देखते हुए बार के अंदर सुरक्षा कर्मी ने विवाद करने वाले युवकों को बाहर का रास्ता दिखा कर मामला को शांत कर दिया।लेकिन इसके बाद विवाद करने वाले युवकों में एक पक्ष के युवकों ने पब बार के बाहर भी विवाद करते रहे।जिसमे आरोपी अभिषेक एंथोनी और उसके साथी कामेश राव ने युवकों पर नकुली चीज से हमला कर दिया। इस घटना में दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस घटना के सामने आने के बाद पब बार में भगदड़ मच गई।पब बार आए युवक युवती भागते हुए नजर आने लगे।वही घटना की जानकारी लगते ही मौके पर सिविल लाइन पुलिस पहुंच कर घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, हॉटल सिल्वर ओक में पार्टी के दौरान युवक-युवतियों का डांस कर रहे थे। इस बीच डांस को लेकर अभिषेक एंथनी ने कुछ युवकों के साथ विवाद करना शुरू कर दिया। इस विवाद में जब एक युवक के दोस्त ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तब अभिषेक एंथनी और उसके साथी कामेश राव ने अमितेश खरे और राहुल डाहिरे पर बर्फ फोड़ने वाली नुकुली चीज से हमला कर दिया।हमले के बाद दोनो युवक खून से लथपथ हो गए जिसके बाद वहा अफरा तफरी मच गई।

सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि डांस के दौरान कैसे विवाद बढ़ा और किस प्रकार से आरोपियों ने नुकीली चीज से हमला किया। फुटेज में न केवल युवक और युवतियां डांस करते नजर आ रहे हैं, बल्कि विवाद का पूरा मंजर भी दिखाई दे रहा है। यह फुटेज घटना की गंभीरता को और बढ़ाता है, क्योंकि यह दर्शाता है कि किस तरह से एक मौज-मस्ती का माहौल हिंसा में बदल गया।

प्रशासन के सुस्त रवैया के कारण समय पर नहीं होते बंद पब बार

आज शहर में जितने भी पब बार संचालित हो रहे है।उनको जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का कोई भय नहीं है।

जिसके कारण देर रात तक पब बार खुलेआम बेखौफ संचालित हों रहे है।अपने तय समय में बंद नही होते,और लगातार ऐसे ही स्थानों में हुड़दंगी मारपीट चाकू बाजी जैसी घटनाएं सामने आती है।रविवार की रात को पब बार में नाच गाना को लेकर जो वीडियो सामने आया है उसमे साफ साफ देखा जा सकता है की रात साढ़े ग्यारह बजे के बाद युवक युवती नाच गाना कर रहे है।

दो आरोपी गिरफ्तार

सिविल लाइन थाना के टीआई प्रदीप आर्य ने बताया कि होटल सिल्वर ओक पब बार में डांस को लेकर युवकों बीच विवाद हुआ।विवाद को सुरक्षा में तैनात बार कर्मियों के द्वारा विवाद करने वाले युवकों को बाहर कर दिया गया।जिसके बाद आरोपी अभिषेक एंथोनी और उसके साथी कामेश ने राहुल डाहिरे और अमितेश खरे पर नुकीली चीज से हमला कर दिया। जिसमें दोनो युवक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं आरोपी अभिषेक एंथनी और उसके साथी कामेश राव को हिरासत में ले लिया गया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।वही इस घटना के बाद पब बार के खिलाफ भी वेधनिक कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Back to top button