प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर युवा मोर्चा ने किया रक्तदान…..प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वजन से अधिक रक्तदान कर युवा मोर्चा ने बनाया नया कीर्तिमान….. बिलासपुर ग्रामीण युवा मोर्चा ने 203 यूनिट रक्तदान कर दिया सेवा का संदेश…..

बिलासपुर–प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा, बिलासपुर ग्रामीण द्वारा आज विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिले के सभी 14 मंडलों से पहुंचे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए 203 यूनिट रक्तदान किया।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे माह विभिन्न रचनात्मक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों के साथ सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत बिलासपुर ग्रामीण युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर के माध्यम से सेवा कार्य की शुरुआत की गई।

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कोनी में आयोजित रक्तदान शिविर में जिले के सभी 14 मंडलों से आए युवा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। युवा मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वजन के बराबर रक्तदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था तथा जिलेभर के युवाओं से इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने की अपील की गई थी। युवाओं के उत्साह और सहभागिता का परिणाम रहा कि निर्धारित लक्ष्य से अधिक 203 यूनिट रक्तदान हुआ और इस आयोजन ने जिले में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।
इस अवसर पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने स्वयं रक्तदान कर युवा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प के साथ मनाना उनके सार्वजनिक जीवन की भावना के अनुरूप सार्थक पहल है। रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के माध्यम से जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा में योगदान देना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।
युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना निरंतर दिखाई देती है। उन्हीं विचारों से प्रेरणा लेते हुए युवा मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिन को जनसेवा से जोड़ते हुए रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप जूदेव,पूर्वमंत्री कृष्णमूर्ति बांधी,जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह,सिम्स के डीन डॉ.रमेश मूर्ति,स्व.दिलीप सिंह जूदेव सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. बी.पी.सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल,जनक देवांगन,यश मनहर,प्रणव शर्मा,राजवर्धन कौशिक,भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी,पार्षद अमित मिश्रा,हरिओम कश्यप,रत्नाकर श्रीवास,तुषार चंद्राकर,अंकुर सिंह,ब्रजेश शर्मा,प्रवीण सोनकर,अभिषेक साव,सूरज साहू,अनीश धीवर,यश गोरहा,रितेश कलवानी,अंकित मिश्रा,हर्ष पटेल,शिवराज साहू,बलवंत सिंह,संदीप जायसवाल,शरद खैरवार,बिट्टू कौशिक,विकास साहू,कमलेश सिंह,विजय वस्त्रकार,वैभव तंबोली,गोयल साहू,राजू मानिकपुरी,मनीष कौशिक,विमलदास मानिकपुरी,संजय यादव सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा में निरंतर समर्पित रहने की कामना की।

Related Articles

Back to top button