
महापौर की फिसली जुबान,हुई चूक,कलेक्टर ने कराई सुधार…. शपथ समारोह बना चर्चा का विषय….नगर निगम बिलासपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न……उप मुख्यमंत्री अरुण साव,केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं विधायकों की मौजूदगी में ली शपथ…..
बिलासपुर–नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह मुंगेली नाका मैदान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू समेत अन्य विधायकों की उपस्थिति में नगर पालिक निगम का समारोह हुआ।
इस दौरान कलेक्टर अवनीश शरण बिलासपुर नगर निगम की महापौर को शपथ दिला रहे थे। शपथ में महापौर पूजा विधानी की जुबान फिसली और उन्होंने संप्रभुता शब्द को सांप्रदायिकता कह डाला. जहां कलेक्टर ने तुरंत टोका और फिर से शपथ दिलाया गया। इसके बाद सभी पार्षदों को कलेक्टर ने वार्डवार 10- 10 के समूह में शपथ दिलाई गई।
महापौर पूजा विधानी शपथ लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए शपथ लेने में हुई चूक को कहा मेरे से गलती हुई है।उसको सुधार कर फिर से शपथ ली है।पांच साल तक नगर का विकास होगा।इसमें कोई चूक नहीं होगी।जनता के विश्वास में खरा उतारने की भी बात कही।इसके बाद पूजा विधानी सीधे विकास भवन पहुँची। जहां महापौर चैंबर में पहुंचने के बाद पहले पूरे चैंबर और कुर्सी का शुद्धिकरण किया। पंडित के द्वारा पूजा-पाठ संपन्न करने के बाद ही पूजा विधानी ने स्वयं महापौर की कुर्सी में गंगाजल छिड़कर बैठी और कार्य संभाला।