सनाढ्य ब्राह्मण समाज ने किया आदर्श दुर्गाउत्सव समिति के अध्यक्ष जवाहर सराफ का सम्मान…..धार्मिक क्षेत्र में बनाई अलग पहचान…..

बिलासपुर–समाजिक समरसता और समाजिक भावना को प्रगाढ़ बनाते हुए सनाढ्य ब्राह्मण समाज ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए समाज सेवक के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले शहर के नामी व्यवसायी जवाहर सराफ को आदर्श दुर्गा उत्सव समिति गोंडपारा बिलासपुर का 50 वा वर्ष यानी गोल्डन जुबली के इस अवसर पर समिति का अध्यक्ष बनाया गया। पचासवें वर्ष को लेकर आदर्श दुर्गौत्सव समिति के अध्यक्ष जवाहर सराफ ने यादगार बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी।

इनकी इस लगन और मेहनत को देखकर पूरी समिति के सदस्यों को एक आत्मबल और एक विश्वास मिला और सब ने मिलकर इस आयोजन को सफलता पूर्वक संचालित कर पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाते हुए एक नए कीर्तिमान स्थापित किए।दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष जवाहर सराफ के द्वारा किए गए धार्मिक कार्य को ध्यान में रखते हुए सनाढ्य ब्राह्मण समाज बिलासपुर के द्वारा जवाहर सराफ व उनकी श्रीमती का शाल श्रीफल तथा मोमेंटो के द्वारा सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ ओ, पी, बिरथरे सनाढ्य ब्राह्मण महिला संगठन की अध्यक्ष तनुजा बिरथरे, राजेश मिश्रा, लक्ष्मी नारायण दीक्षित, अभय बरुआ, राकेश मिश्रा, यश मिश्रा, दीप राज उपाध्याय, प्रकाश तिवारी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button