
कान्यकुब्ज ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ ने मनाया सावन उत्सव….अलग अलग प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए आयोजित…..
बिलासपुर–समाज सेवा में अग्रणी कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच छत्तीसगढ़, महिला प्रकोष्ठ ने मनाया उल्लासपूर्वक सावन उत्सव।कार्यक्रम संयोजिका मंच की प्रदेश महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ रश्मि लता मिश्रा ने
बताया कि मध्यनगरीय चौक बिलासपुर स्थित नगर कार्यालय परिसर में हर्षोउललास के साथ सावन उत्सव मनाया गया इस अवसर पर महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया, विभिन्न प्रकार के आकर्षक एवं मनोरंजक गेम खेले गये, जिसमें माचिस की एक तिली से अधिक से अधिक मोम बत्ती जलाने के गेम में प्रथम सीमा शर्मा, द्वितीय मीनू दुबे, ममता पाण्डेय और अनामिका बाजपेयी रही।
सावन सुंदरी का पुरस्कार सर्वाधिक मत प्राप्त कर सुमन अवस्थी विजेता रही, डॉ.अर्पणा मिश्रा फर्स्ट रनर अप एवं सांत्वना पुरस्कार तीन श्वेता, ममता,अनामिका को दिया गया। हाउजी के विभिन्न आकर्षक गेम खेले गये।
रत्ना पांडे,श्रद्धातिवारी, और बहुत से लोगों ने शिव भजन व सावन के गीतों की आकर्षक प्रस्तुति दी सकारात्मक पहलू में डा अर्पणा मिश्रा ने ब्रेस्ट कैंसर पर महत्वपूर्ण जानकारीयां महिलाओं को दी ताकि वह इसके लक्षणों से सचेत हो बचाव व उपचार की ओर प्रवृत हो। महिला राष्ट्रीय ब्राह्मण समाज और ब्रह्म वनिता समाज से मीनू दुबे, अर्चना शुक्ला, शशि. अर्चना तिवारी और कान्यकुब्ज महिला परशुराम ग्रुप से बड़ी संख्या में श्रीमती सुमन अवस्थी, संजना मिश्रा, श्रद्धा तिवारी,अलका तिवारी,रुचि तिवारी भारती पांडेय ,अर्चना पांडे,मृदुला अवस्थी,रत्ना पांडेय सहित सदस्यगण उपस्थित रहे।




