
एस.ई.सी.एल. में चोरी का पर्दाफाश: सरकंडा पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर…..
बिलासपुर–सरकंडा पुलिस ने चोरी के दो गंभीर मामलों को सुलझाते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एस.ई.सी.एल. के मकानों और कार्यालय में लगे ए.सी. के कॉपर तार व पाइप चोरी किए थे। चोरी की गई वस्तुओं की कुल कीमत लगभग 30,000 रुपए बताई जा रही है।
दरअसल, बसंत विहार कालोनी में स्थित डी टाईप क्वाटर में दिनांक 04 अक्टूबर 2025 की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने चार ए.सी. के कॉपर पाइप चोरी कर लिए थे। प्रार्थी रविन्द्र कुमार रजक ने 13 अक्टूबर 2025 को इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपी आशीष निर्मलकर चोरी किए कॉपर पाइप बेचने के इरादे से घूम रहा है।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और सी.एस.पी. के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश पांडेय की टीम ने आरोपी को अशोक नगर में दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की सारी वारदातें स्वीकार की और चोरी का माल पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ अलग-अलग मामलों में चोरी की जप्तियां की गई हैं।
आरोपी का विवरण
नाम: आशीष निर्मलकर
पिता: लक्ष्मी प्रसाद निर्मलकर
उम्र: 22 वर्ष
पता: अटल आवास, नाग नागिन तालाब के पास, बहतराई, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर…..