हाई-टेंशन तार चुराने वाला शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे…..चोरी का तार और बाइक जब्त….

बिलासपुर–सकरी पुलिस ने 33 केव्ही हाई-टेंशन बिजली तार चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया करीब 25 हजार रुपये कीमत का तार और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

जानकारी के अनुसार, पेण्डारी निवासी होरीलाल वस्त्रकार (59) ने 12 नवंबर 2026 को सकरी थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 11 नवंबर की सुबह पेण्डारी स्थित रामसागर तालाब के पास से कोई अज्ञात चोर लगभग 50 से 60 मीटर 33 केव्ही का बिजली तार काटकर ले गया है, जिसकी कीमत करीब 25 हजार रुपये है। मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी…..
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सकरी पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछाया। सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेही अमन खाण्डे (23), पिता थुकेल खाण्डे, निवासी पेण्डारी को हिरासत में लिया। शुरुआत में वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी का तार और घटना में प्रयुक्त बाइक (क्रमांक CG 10 AK 1051) बरामद कर ली है।

Related Articles

Back to top button