खेती जमीन बचाने के लिए किसानों ने राखड गाड़ियों को रोक कर कर रहे अपना विरोध प्रदर्शन….गाड़ियों की लगी लंबी लाइने…..

सक्ती–एक बड़ी निकलकर सामने आ रही है।जहां पर किसानों ने मोर्चा खोलते हुए ओवरलोड राखड़ गाड़ियों के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए इन गाड़ियों के आवागमन को रोक दिया है।आपको बताते चले कि किसानों ने अपनी खेती की जमीन को बचाने के लिए यह कदम उठाया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम से किसानों ने गाड़ियों को रोककर इनके आवागमन पर रोक लगा दिया।दरअसल पूरा मामला सक्ती जिले के पिरदा श्रेत्र का है।ओवरलोड राखड़ हाइवा के खिलाफ किसानों का विरोध करते हुए किसानों ने अपनी जमीन बचाने के लिए राखड़ गाड़ियों को , रात 7 बजे से रोकना शुरू किया जो खबर लिखे जाने तक इन किसानों का प्रदर्शन जारी है।गाड़ियों के रोके जाने से पिरदा के सड़कों पर हाइवा वाहनों की लंबी कतार लग गई है।किसानों का यह कहना कि कच्ची सड़क पर हाइवा गाड़ी चलने से किसानों के जमीन पर जा रही सड़क की मिट्टी जिसके कारण इनके खेतों पर असर पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button