ब्रेकिंग न्यूज़…..NDPS रेड में लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मी निलंबित…..पुलिस उपमहानिरीक्षक रजनेश सिंह ने जांच का दिए आदेश…..

बिलासपुर–कार्यालय पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर रजनेश सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना कोटा में पदस्थ दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामला 14 फरवरी 2026 को थाना कोटा क्षेत्र में हुई एनडीपीएस रेड से जुड़ा है।

क्या है पूरा मामला?
एनडीपीएस रेड के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आई।
आरोप है कि एक आरोपी के पिता को छोड़ दिया गया
गांजा की पुड़िया के साथ पकड़े गए नाबालिग के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई नहीं की गई
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बावजूद मुख्य आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी
इस पूरे घटनाक्रम को कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही और संदिग्ध आचरण मानते हुए विभाग ने सख्त कदम उठाया।

कौन-कौन निलंबित?
प्र.आर. 165 प्रकाश चंद्र दुबे
आर. 1206 सोमेश्वर साहू
दोनों को निलंबित कर रक्षित केन्द्र, बिलासपुर अटैच किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

7 दिन में जांच रिपोर्ट…..
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश।एसडीओपी कोटा को 7 दिवस में प्रारंभिक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश।स्थापना/वेतन शाखा को प्रशासनिक कार्यवाही के निर्देश

सख्त संदेश…..
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में एनडीपीएस जैसे गंभीर मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के बाद आगे की विभागीय कार्रवाई तय की जाएगी।

Related Articles

Back to top button