
गल्ला व्यापारी से हुई चूक…..कार में रखे आठ लाख रुपए से भरा बैग पार….घटना का आया सीसीटीवी फुटेज…. एसएसपी पहुंचे घटना स्थल…..आरोपी को पकड़ने लगी पुलिस टीम…..
बिलासपुर–संभाग की सबसे बड़ी मंडी और शहर की सबसे व्यस्त व्यापार विहार इलाके में शुक्रवार को एक गल्ला व्यापारी उठाई गिरी का शिकार हो गया।छोटी पार्किंग के पास स्थित हरे कृष्णा ट्रेडर्स के मालिक की कार से अज्ञात आरोपी ने करीब ₹8 लाख से भरा बैग चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गया।तारबहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले व्यापार विहार की घटना ने शहर हड़कम मचा दिया है जहां पर बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे।मौके का निरीक्षण कर उठाई गिरी के शिकार हुए गल्ले व्यापारी से मिलकर हालात को जाने।जिसके बाद पुलिस के द्वारा चारों तरफ नाकाबंदी कर दी गई है।
दरअसल मिली जानकारी के अनुसार, हरे कृष्णा ट्रेडर्स के मालिक ने रात करीब 08:30 बजे अपनी दुकान के गल्ले से नगदी राशि निकालकर एक बैग में रखी और उसे अपनी कार में रख दिया। इसके बाद वे दुकान का शटर बंद करने लगे। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर एक अज्ञात व्यक्ति ने कार का दरवाजा खोला और रकम से भरा बैग निकालकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि चोरी किए गए बैग में लगभग ₹8,00,000 नगद रखा हुआ था। आरोपी इतना शातिर था कि उसने बड़ी सफाई से अपने काम को अंजाम दिया और दुकानदार को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब उन्होंने कार की जांच की तो बैग गायब मिला।

जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। इसके साथ ही आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर शहर के विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है।पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।



