भगवान झूलेलाल जयंती पर निकली शोभायात्रा का अग्रवाल समाज ने किया स्वागत…..

बिलासपुर–अग्रवाल समाज के द्वारा आपसी प्रेम भाईचारा धार्मिक संस्कृति को संजोय रखने की परंपरा का निर्वहन करते हुए सिंधु समाज के इष्ट देव भगवान झूलेलाल जी की जयंती के अवसर पर शहर में निकली भव्य शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा और आरती के साथ स्वागत किया गया। सिन्धु समाज के भगवान झूलेलाल जी की जयंती पर शोभा यात्रा सिंधु समाज के सामाजिक पदाधिकारी माता बहनों युवाओं के द्वारा भव्य शोभा यात्रा पूरे शहर में भ्रमण करते हुए निकली जाती है।

शुक्रवार को शोभा यात्रा का स्वागत बिलासपुर अग्रवाल समाज के द्वारा भगवान झूलेलाल की प्रतिमा पर आरती एवं पुष्प अर्पित करते हुए की गई साथ ही शोभायात्रा में शामिल समस्त सिंधु समाज के स्वजातीय बंधुओं का स्वागत पुष्प वर्षा आतिशबाजी एवं जलपान वितरण कर अग्रवाल समाज के द्वारा किया गया। सिंधु समाज के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ जनों का स्वागत करते हुए आपसी प्रेम एवं भाईचारा बिलासपुर में सदैव विद्यमान रहे सिंधु समाज के शोभायात्रा में शामिल सभी को भगवान झूलेलाल जी के जयंती पर बधाइयां दी गई।

स्वागत कार्यक्रम में अग्रवाल सभा अध्यक्ष शिव अग्रवाल, हरि बुधिया सुनील सोथंलिया राजू केडिया आशीष अग्रवाल सुनील सुल्तानिया अनिल अग्रवाल गुड़ाखू वाले, मनीष अग्रवाल पूर्व एल्डरमैन,विष्णु मुरारका,राजेश अग्रवाल,आनंद नोपानी,अंकुर अग्रवाल,कपिल जाजोदिया, रूपक जाजोदिया सुमित निशानियां, अमेश बुधिया,पवन अग्रवाल, सुमित निशानियां,चंचल अग्रवाल,अमित लोहिया, अभिषेक बुधिया विवेक अग्रवाल आशीष जैन देवांश अग्रवाल प्रत्यूष गर्ग अभिनय अग्रवाल अंश मोदी प्रथम अग्रवाल अर्चित गोयल किसान बंसल सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के बंधु शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button