20 अप्रैल को खाटू श्याम मंदिर में 101 बटुकों का सामूहिक निःशुल्क उपनयन संस्कार..

बिलासपुर- परशुराम ब्राह्मण समाज एवं परशुराम महिला ब्राह्मण कल्याण समिति, बिलासपुर द्वारा सामूहिक निःशुल्क उपनयन संस्कार के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक समाज के अध्यक्ष डॉ. गायत्री प्रसाद पांडे के निवास स्थान पर आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी 20 अप्रैल को खाटू श्याम मंदिर, बिलासपुर में 101 ब्राह्मण बटुकों का सामूहिक निःशुल्क उपनयन संस्कार संपन्न कराया जाएगा..

समाज के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि इच्छुक बटुकों के माता-पिता अपने बच्चों के उपनयन संस्कार हेतु खाटू श्याम मंदिर एवं हनुमान मंदिर, बिलासपुर में आधार कार्ड एवं एक फोटो के साथ आवेदन कर सकते हैं.. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजन के दौरान पूजन सामग्री की संपूर्ण व्यवस्था समाज द्वारा की जाएगी, साथ ही बटुकों के परिजनों के लिए चाय, नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्था भी समिति द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी.. सामूहिक उपनयन संस्कार के आचार्य पंडित कृष्ण दत्त शास्त्री होंगे, जिनके निर्देशन में वैदिक विधि-विधान से कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा..
बैठक में प्रमुख रूप से डॉ. गायत्री प्रसाद पांडे, उमेश गौरहा, डॉ. रजनीश पांडेय, ओम प्रकाश पांडे, नारायण मिश्रा, केशव प्रसाद तिवारी, के.एल. शुक्ला, अजीत मिश्रा, अन्नू शुक्ला, नागेंद्र पांडे, आर.पी. पांडेय, मनोज दुबे, राजश्री मिश्रा, रेखा पांडे, उमा त्रिपाठी, हेमलता तिवारी, अर्चना शुक्ला एवं कृष्णा पांडे उपस्थित रहीं..



