धान खरीदी केंद्र में 28.51 लाख का गबन……. तीन आरोपी गिरफ्तार……

बिलासपुर / मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गतौरा स्थित धान खरीदी केंद्र में बड़े गबन का मामला सामने आया है। बिलासपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला…..
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, मस्तुरी के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। जांच में सामने आया कि सेवा सहकारी समिति मर्यादित, गतौरा के धान खरीदी केंद्र में भारी अनियमितता की गई।
संयुक्त जांच दल द्वारा भौतिक सत्यापन के दौरान 919.96 क्विंटल धान की कमी पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत 28 लाख 51 हजार रुपये है। यह पूरा मामला खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की धान उपार्जन नीति के उल्लंघन से जुड़ा है।
किन पर लगा आरोप…..
जांच में सामने आया कि केंद्र से जुड़े जिम्मेदार पदाधिकारियों ने मिलकर जानबूझकर गबन किया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
कोमल प्रसाद चंद्राकर (46 वर्ष) – निवासी कर्रा, थाना मस्तुरी
राजेन्द्र राठौर (64 वर्ष) – निवासी बजरंग चौक, गतौरा
हुलेश्वर धीरही (38 वर्ष) – निवासी सुकुलकारी, थाना पचपेड़ी
(मामले में धान खरीदी प्रभारी लव कुमार यादव का नाम भी शामिल है)
पुलिस की कार्रवाई…..
पुलिस ने अपराध क्रमांक 213/2025 के तहत धारा 316(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर आरोपियों को उनके निवास से हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें 03 अप्रैल 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
मुख्य बिंदु……
919.96 क्विंटल धान की गड़बड़ी
28.51 लाख रुपये का गबन
तीन आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य की भूमिका जांच में
धान उपार्जन नीति का उल्लंघन
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य संलिप्त व्यक्तियों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।




