पांच दिवसीय कृत्रिम अंग शिविर का हुआ समापन….. 100 दिव्यांगों को मिली नई जिंदगी…..

बिलासपुर/ अग्रसेन चौक स्थित मगरपारा रोड पर आयोजित 5 दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर का गरिमामय समापन हुआ। इस सेवा शिविर में 100 दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ-पैर और कैलिपर्स प्रदान किए गए, जिससे उनके जीवन में नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता की राह खुली है।

दूर-दराज से पहुंचे लाभार्थी…..
धर्म जागरण समन्वय और वार्ड क्रमांक 32 शहीद विनोद चौबे नगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में बिलासपुर के साथ-साथ रायगढ़, बाराद्वार, बेमेतरा और चिरमिरी से भी बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे। कृत्रिम अंग प्राप्त करने के बाद उनके चेहरों पर खुशी और संतोष साफ झलकता नजर आया।

दिव्यांग तकनीशियनों ने बांटी प्रेरणा….
शिविर की सबसे खास बात यह रही कि कोलकाता के महावीर सेवा सदन से आई टीम के चार तकनीशियन स्वयं दिव्यांग हैं।
डॉ. एस.एस. प्रभाकर के नेतृत्व में टीम ने पूरी निष्ठा और सेवा भाव के साथ जरूरतमंदों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए

समाजसेवियों और प्रशासन का सहयोग…..
यह आयोजन स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button