कॉलेज के विद्यार्थियों को मिलेगा सीपीआर प्रशिक्षण…..जिले में चलाए जाएंगे नशा मुक्त जन जागरुकता अभियान…..कलेक्टर की अध्यक्षता में रेडक्रॉस प्रबंध समिति की बैठक संपन्न….

बिलासपुर–भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की जिला शाखा बिलासपुर की प्रबंध समिति की बैठक आज कलेक्टर एवं अध्यक्ष संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में स्वास्थ्य, जनजागरूकता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में पंचायत स्तर पर फर्स्ट एड एवं सीपीआर प्रशिक्षण आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी, जो विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को प्रशिक्षण देंगे। साथ ही महाविद्यालयों में भी सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को आपातकालीन स्थिति में सहायता प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित किया जा सके। शहर को नशा मुक्त बनाने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्णय भी लिया गया। इस अभियान के अंतर्गत सामाजिक संस्थाओं और यूथ रेडक्रॉस के सहयोग से नुक्कड़ नाटक एवं वीडियो के माध्यम से जागरूकता फैलाई जाएगी। “चेन सिस्टम” के जरिए प्रत्येक व्यक्ति को दो अन्य लोगों को इस अभियान से जोड़ने की रणनीति बनाई गई है। इस अभियान के संचालन के लिए सुनील सोनथालिया की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है, जिसमें डॉ. राजीव अवस्थी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा बिलासपुर के जिला समन्वयक सौरभ सक्सेना ने बैठक पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। पालन प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत प्रबंध समिति के सदस्यों ने पंचायत स्तर पर फर्स्ट एड ट्रेनिंग एवं सीपीआर ट्रेंनिंग करने का निर्णय लिया। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि दो डॉक्टर इसके लिए निर्धारित किए जाएं जो की जाकर प्रशिक्षण देंगे साथ ही महाविद्यालय में भी सीपीआर प्रशिक्षण आयोजित करने का निर्णय समिति के सदस्यों के द्वारा लिया गया। प्रबंध समिति के सदस्यों ने नशा मुक्त बिलासपुर बनाने का निर्णय लिया जिसके अंतर्गत शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ जोड़कर यूथ रेड क्रॉस के सदस्यों के साथ जोड़कर नुक्कड़ नाटक वन टाइम वीडियो बनाकर जागरूकता अभियान निरंतर चलाई जाने का निर्णय लिया गया। इसके अंतर्गत नशा मुक्ति हेतु फार्म भरवाना और दो-दो लोगों से फार्म भरवा कर उनसे निवेदन करना कि वह भी दो लोगों का फॉर्म भरे ताकि नशा मुक्ति चैन का निर्माण किया जा सके।इसके लिए श्री सुनील सोनथालिया की अध्यक्षता में समिति का निर्माण किया गया। जो की पूरा कार्यक्रम बनाकर कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करेगी। समिति में डॉ राजीव अवस्थी नोडल अधिकारी श्री सुरेंद्र गुम्बर एड्स एवं डॉ. बीपी सिंह को रखा गया है। साथ ही कलेक्टर श्री अग्रवाल ने निर्देश दिया की वीडियो एवं बिहान कार्यकर्ताओं को इसमें जोड़ा जावे एवं समय-समय पर आयोजित धार्मिक रैलियों में नशा मुक्ति का प्रचार प्रसार किया जावे। सदस्यता अभियान पर प्रमोद शर्मा वॉइस चेयरमैन के प्रस्ताव पर चर्चा उपरांत निर्णय लिया गया कि प्रबंध समिति के सभी 10 सदस्य 31 जुलाई तक कम से कम 1000 आजीवन सदस्य बनाएंगे। साथ ही वार्ड नंबर 37 आंगनवाड़ी केंद्र इंदिरा नगर वार्ड एवं जेल में मुक्तांगन में अध्ययनरत छात्र तथा स्कूल जाने वाले छात्रों के लिए रेडक्रॉस से व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्णय सर्वसम्मति से सदस्यों के द्वारा लिया गया कलेक्टर महोदय के निर्देश पर पुराना बस स्टैंड चौक में गर्मी के समय एक प्याऊ घर संचालित करने का निर्णय लिया गया।अन्य प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि जन औषधि सिम्स में एक अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति किया जाना है तथा सभी सदस्य एक-एक दुकान में जाएंगे और वहां की समस्याओं से कलेक्टर एवं अध्यक्ष महोदय का अवगत कराएंगे रतनपुर शॉपिंग कांप्लेक्स के संबंध में कलेक्टर महोदय के साथ सुनील संथालिया एवं सुरेंद्र गुम्बर द्वारा कार्य योजना को अंतिम रूप देंगे जिसके अनुसार रतनपुर में कार्य किया जाएगा।
बैठक में जिला चिकित्सालय को 25 गद्दे सेंट्रल जेल के चिकित्सालय को दे एवं जिला चिकित्सालय एसएनसीयू में फ्लोर मेट लगाने का निर्णय सर्व सम्मति से लिया गया साथ ही सिम्स चिकित्सालय को 10 नग व्हील चेयर प्रदान करने का निर्णय भी समिति के द्वारा सदस्य लिया गया अंत में डॉक्टर शोभा गरेवाल सचिव रेडक्रॉस के आभार प्रदर्शन के साथ बैठक समाप्त हुई आज की इस बैठक में सर्वश्री डॉ बीएल गोयल चेयरमैन, प्रमोद शर्मा वाइस चेयरमैन, सुरेंद्र गुंबर, श्रीकांत सहारे, सुनील सोनथालीया, सैय्यद जफर एएलई, डॉ राजीव अवस्थी,सदस्य प्रबंध समिति खामोश मंडावी सेंट्रल जेल बिलासपुर, डॉ बीपी सिंह सिम्स बिलासपुर, श्रीकांत मोहरे सहायक संचालक उच्च शिक्षा, डॉ एमए जीवानी नोडल अधिकारी, सौरभ सक्सेना जिला समन्वयक, आदित्य पांडेय, लक्ष्मीनारायण मिश्रा, सुशील राजपूत, गीतेश्वरी चन्द्रा, पूजा कैवर्त, उपस्थित थे।

सदस्यता अभियान के तहत यह निर्णय लिया गया कि प्रबंध समिति के सभी सदस्य 31 जुलाई तक कम से कम 1000 आजीवन सदस्य बनाएंगे। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र इंदिरा नगर और सेंट्रल जेल के मुक्तांगन में अध्ययनरत बच्चों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। गर्मी को देखते हुए पुराना बस स्टैंड चौक में प्याऊ घर संचालित करने का भी निर्णय लिया गया।स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए जिला चिकित्सालय को 25 गद्दे, सीआईएमएस अस्पताल को 10 व्हीलचेयर, एसएनसीयू में फ्लोर मैट तथा सेंट्रल जेल चिकित्सालय को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। बैठक के अंत में सचिव रेडक्रॉस डॉ. शोभा गरेवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button