मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भुलऊ प्रसाद कौशिक को दी श्रद्धांजलि….. परिजनों को बंधाया ढांढस…..

रायपुर/बिलासपुर/  विष्णु देव साय ने बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक के बड़े भाई स्वर्गीय भुलऊ प्रसाद कौशिक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री बिलासपुर के परसदा स्थित विधायक निवास पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि स्व. भुलऊ प्रसाद कौशिक का स्नेह, संस्कार और त्याग परिवार की अमूल्य धरोहर है। उनका सरल, स्नेहमयी और विनम्र व्यक्तित्व सदैव स्मरणीय रहेगा।

विष्णु देव साय ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल दें।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button