सवारी ऑटो में सवार तीन युवकों को गांजा के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार…

बिलासपुर–नशे के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में गांजा के साथ तीन युवकों को पकड़ने में सफलता पाई है।जहां इन आरोपियों को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया गया है।वही इनके पास से बरामद गांजा को जप्त किया गया। सिटी कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि तीन युवक ज्वाली नाला के पास ऑटो से उतरकर गांजा बेचने हेतु ग्राहक तलाश कर रहे हैं। सूचना पर थाना सिटी कोतवाली से टीम गठित कर रेड कार्रवाई की गई।

रेड के दौरान ज्वाली नाला के पास संदिग्ध तीन व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग पीठू बैग में गांजा बरामद हुआ, जिसमें
आदित्य कुचबदिया के पास से 07 किलोग्राम गांजा, कीमत ₹3,50,000।पंकज कुचबदिया के पास से 07 किलोग्राम गांजा, कीमत ₹0,000।कोहिनूर कुचबदिया के पास से 06 किलोग्राम गांजा, कीमत ₹3,00,000।कुल 20 किलोग्राम गांजा, कीमत ₹10,00,000 जप्त किया गया।सिटी कोतवाली पुलिस धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की विधिवत कार्रवाई में जुट गई।इस मामले में पुलिस ने1.आदित्य कुचबदिया, पिता अतुल कुचबदिया, उम्र 21 वर्ष, निवासी साजली, थाना सनौधा, जिला सागर (म.प्र.)2. पंकज कुचबदिया, पिता विनोद कुचबदिया, उम्र 21 वर्ष, निवासी सुखीसेवनिया, थाना सुखीसेवनिया, जिला भोपाल (म.प्र.)3.कोहिनूर कुचबदिया, पिता धरम राज कुचबदिया, उम्र 19 वर्ष, निवासी पथरिया, थाना पथरिया, जिला दमोह (म.प्र.)इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

नशे का व्यापार करने वाले आरोपियों के विरुद्ध एंड-टू-एंड विवेचना कर अन्य संलिप्त आरोपियों के संबंध में भी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button