प्रभारी कुलपति से मारपीट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…..तोरवा पुलिस की कार्रवाई….

बिलासपुर–बीते दो दिन पूर्व घर से विश्वविद्यालय जा रहे प्रभारी कुलपति से कार ओवरटेक के नाम पर दो युवकों ने बदसलूकी करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिए थे।इस मामले में तोरवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया।वही पुलिस कार को जब्त कर लिया है।तोरवा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आवेदक तरनीश गौतम अटल बिहारी विश्वविद्यालय बिलासपुर में प्रभारी कुलपति के पद पर कार्यरत् है। दिनांक 23.04.2026 को ड्राईवर नही होने से प्रातः करीब 09.00 बजे अपने घर से विश्वविद्यालय जाने के लिये अपने निजी कार से निकलकर स्वास्तिक अस्पताल के पास पहुंचे थे कि फार्चुनर वाहन क्रमांक सीजी 10 एटी 0017 के अज्ञात चालक एवं उसके साथी के द्वारा ओव्हरटेक करने की बात पर से वाद विवाद कर गाली गलौच करते हुये मारपीट की गई। इस रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 216/2026 धारा 296,351(3),3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
तोरवा पुलिस के द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर कार के संबंध आरटीओ कार्यलय से जानकारी ली गई।आरोपी वाहन स्वामी मस्तुरी बिलासपुर का होने से आज दिनांक 25.04.2026 फार्चूनर वाहन के स्वामी को पूछताछ करने पर अपने साले द्वारा घटना कारित करना पाया गया।जहां पुलिस ने आरोपी 01 लाखन सिंह पिता कोमल सिंह उम्र 32 साल पता ग्राम भदौरा थाना मस्तुरी बिलासपुर
02 जयप्रकाश राठौर पिता गणेश राम राठौर उम्र 29 साल पता ग्राम भदौरा थाना मस्तुरी इन दोनो आरोपीयो को गिरफतार कर पृथक से प्रतिबंधक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया हैं।

Related Articles

Back to top button