
लुतरा शरीफ दरगाह खिदमत सेवा समिति में चांद मोहम्मद की नियुक्ति….
बिलासपुर–छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा बिलासपुर निवासी श्री चांद मोहम्मद को लुतरा शरीफ दरगाह खिदमत सेवा समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज द्वारा जारी आदेश के तहत की गई है।

जारी आदेश के अनुसार चांद मोहम्मद, निवासी मकान नंबर 241/2 रेलवे कॉलोनी बंगला यार्ड बिलासपुर, अब लुतरा शरीफ दरगाह में खिदमत एवं सेवा कार्यों में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।लुतरा शरीफ दरगाह प्रदेश की प्रमुख धार्मिक और आस्था स्थलों में से एक है, जहां बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचते हैं। ऐसे में सेवा समिति में नई नियुक्ति को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।स्थानीय लोगों एवं शुभचिंतकों ने चांद मोहम्मद की नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है तथा उम्मीद जताई है कि उनके अनुभव और सेवा भावना से दरगाह की व्यवस्थाओं को और मजबूती मिलेगी।



