पुलिस विभाग का एक दिवसीय शिकायत निवारण शिविर का हुआ आयोजन…. 60 शिकायतों किया गया निदान…..

बिलासपुर–आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने के लिए बिलासपुर पुलिस द्वारा शुक्रवार को बिलासगुड़ी चेतना भवन में वृहदशिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ,एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे शिकायत निवारण शिविर में कुल 60 शिकायत प्राप्त हुईं। जिनका आवेदक अनावेदकों को सुनकर मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया। शिविर में ज्यादातर शिकायतें मुख्यतः जमीन विवाद, पारिवारिक कलह, साइबर फ्रॉड, एवं लेन देन से संबंधित धोखाधड़ी के थे।एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रत्येक फरियादी से स्वयं चर्चा कर समस्या सुनी और संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा जिला स्तर पर शिकायत निवारण शिविर का आयोजन करने का उद्देश्य शिकायतों का त्वरित निकाल करना एवं जनता को त्वरित न्याय सुलभ कराना है ताकि फरियादियों को बार बार”थाने के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़े। जनता की सेवा ही हमारा पहला धर्म है। आगे भी ऐसे शिविर लगाए जाएंगे। फरियादियों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।

शिकायत निवारण शिविर में प्रमुख रूप से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (iucaw) श्रीमती रश्मित कौर चावला, सीएसपी कोतवाली, सीएसपी सिविल लाइन, डीएसपी आजाक, सभी एसडीओपी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button