
कालकर कुंज संघ कार्यालय में निःशुल्क पंचतत्व चिकित्सा शिविर संपन्न….
बिलासपुर–कालकर कुंज संघ कार्यालय में शनिवार को निःशुल्क पंचतत्व चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर ग्राम विकास आरोग्य संस्थानम् की वृहत योजना के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।जिससे शहर के विभिन्न क्षेत्रों के सभी नागरिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले सकें तथा इस पुरातन चिकित्सा पद्धति के प्रति जनसामान्य में जागरूकता बढ़े।उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोरेलाल वरिष्ठ प्रचारक, घुमंतू कार्य मध्य क्षेत्र,विशिष्ट अतिथि महावीर कार्यालय प्रमुख, कालकर कुंज
रोहित भांगे विभाग संयोजक, ग्राम विकास की उपस्थिति में हुआ।उक्त शिविर में चार चिकित्सक के द्वारा उपचार किया गया।जिसमें डॉ. धीरेंद्र यादव, गव्य सिद्ध चिकित्सक,डॉ. अवंतिका अग्रवाल, एक्यूपंचर चिकित्सक,डॉ. अर्चना अग्रवाल, एक्यूपंचर चिकित्सक,डॉ. पवार जी, सेवानिवृत्त आयुर्वेद चिकित्सक के द्वारा पंचतत्व के आधार पर जैसे पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश – पर आधारित प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से जोड़ों का दर्द, मधुमेह, रक्तचाप, गैस, अपच एवं अन्य पुराने रोगों का निःशुल्क परीक्षण व उपचार किया गया। सैकड़ों नागरिकों ने शिविर का लाभ उठाया।

मुख्य अतिथि गोरेलाल ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा स्वस्थ भारत की कुंजी है। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के शिविर निरंतर आयोजित किए जाएंगे। *कालकर कुंज संघ कार्यालय में प्रत्येक शनिवार होम्योपैथी चिकित्सा शिविर एवं प्रत्येक रविवार आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर* भी निरंतर आयोजित होते हैं। आशा है कि सभी नागरिक अपने स्वास्थ्य लाभ के लिए इन शिविरों का उपयोग करेंगे।वही इस शिविर में विशेष सहयोग के रूप में अवधेश,नारायण मूर्ति, मोहनीश, देवेंद्र पाठक,बस्ती प्रमुख कीर्तिवर्धन गुप्ता,बूथ अध्यक्ष शिव देवांगन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




